बाइक की ठोकरे से तीन लोग घायल हो गए।
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर( बाराबंकी) साइकिल सवार बुजुर्ग के बाइक की ठोकरे से तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारीनुसार रज्जू लाल (70) पुत्र उजागर, निवासी रींवा चपरी, फतेहपुर दवा लेने के लिए साइकिल से जा रहे थे। जब वह डडियामऊ गांव के पास साइकिल से उतरकर पैदल सड़क पार करने लगे,तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार रज्जू लाल सहित बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और तीनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिसको दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया। मौजूद चिकित्सक ने रज्जू लाल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाइक सवार अंकित और मंतोश को उपचार बाद हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।