हिमांशी मिस और राममाधव मिस्टर बीडीवीआइसी चुने गए

निष्पक्ष जन अवलोकन

हिमांशी मिस और राममाधव मिस्टर बीडीवीआइसी चुने गए

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इण्टर कॉलेज में सोमवार को इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन प्रबन्धक सुरेश बाबू गुप्ता द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रीबोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्रा ज्योति शाक्य, कला वर्ग में श्रृद्धा वाष्र्णेय, वाणिज्य वर्ग में नितिज्ञा ने सर्वश्रेष्ठ अंक हासिल किये। जिसको प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा कालेज में मिस बीडीवीआइसी में हिमांशी माहेश्वरी एवं मिस्टर बीडीवीआइसी में राममाधव तिवारी को चयनित किया गया। कक्षा 11 से हैड वॉय शिवांग गुप्ता और हैड गर्ल रजनी को चुना गया। इण्टरमीडिएट के सभी विद्याथियों को आशीर्वाद स्वरूप सप्रेम भेंट प्रदान की गई। विद्यालय प्रबन्ध समिति एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को वेस्ट ऑफ लक बोल कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी। इस मौके पर उप प्रबन्धक दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार सक्सेना, अभिषेक माहेश्वरी, शैफाली माहेश्वरी, सुनील कुमार, उमा शर्मा, तबस्सुम खान, माधुरी शांखी, आरती जैन, गीता रानी, शुजाहिद अली, साहुल वाष्र्णेय, दुष्यन्त सिंह, मनोज कुमारी, फौजिया शेख, अभनेश पाल आदि मौजूद रहे।