अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम द्वारा जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु तैयार किए गए बनकट तालाब/घाटों का निरीक्षण किया गया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम द्वारा जनपद में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु तैयार किए गए बनकट तालाब/घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के समय सुरक्षा एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। तालाबों पर प्रकाश व्यवस्था, रैम्प, बैरिकेडिंग, पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई तथा गोताखोरों, की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अपर जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के समय शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही एनडीआरएफ/फायर ब्रिगेड की टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि विसर्जन स्थल पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी इंतजाम समय से पूर्ण कर लिए जाएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद लालजीत यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित है।