विकास नगर ग्रामीण मंडल के द्वारा जिला अध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम

निष्पक्ष जन अवलोकन विनोद कश्यप आज विकासनगर विधानसभा के ग्रामीण मंडल विकास नगर के द्वारा बाढ़ वाला के एक होटल में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मिता सिह जी के सम्मान में अभिनंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के दौरान एक बार पुनः मीता सिंह जी पर भारतीय जनता पार्टी ने देहरादून ग्रामीण की कमान सौपी है। विकास नगर ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष अनुज गुलरिया जी ने प्रथम बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विकास नगर पधारने पर जिला अध्यक्ष का अभिनंदन किया,। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री कुलदीप कुमार पाराशर जी, हरबर्टपुर की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीरू देवी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष खाजा नेगी जी ,कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र चौहान जी ,सह संयोजक अनिल जी ,सभी जेषट कार्यकर्ताओं सभी जैसे श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभा किया।