फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ब्लॉक प्रमुख व इंस्पेक्टर ने किया स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ब्लॉक प्रमुख व इंस्पेक्टर ने किया  स्पोर्ट्स मीट  का शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ):- नगर में स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में आयोजित  किए गए स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में अंकित सिंह ब्लॉक प्रमुख दातागंज, विशिष्ट अथिति के रूप में बिल्सी एस. एच.ओ. राजेंद्र सिंह पुंडीर और डॉ राजीव सिंह अतिथियों के रूप में भगवती  प्रसाद गुप्ता ,अनोज चौहान , एडवोकेट राजेंद्र मौर्य, रहे। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह तथा एम डी राहुल कुमार सिंह ने कार्यक्रम के सभी अतिथियों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्पोर्ट्स मीट के दूसरे दिन 100 मीटर हर्डल रेस 200 मीटर रेस, 400 मीटर , 800 मीटर रेस, खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल जैसे खेलों का आयोजन किया गया। 800मीटर रेस में प्रथम स्थान पर वैभव, द्वितीय स्थान पर शिवम और तृतीय स्थान पर वीपी सिंह रहे। लॉन्ग जंप में दिव्यांश, संदीप राठौर और प्रदीप प्रथम स्थान पर रहें। 400 मीटर रेस में प्रियांशी और 600 मीटर रेस में अलशिफा प्रथम स्थान पर रहीं। रिंग रेस में एन सी क्लास से अमन, काव्यांश, अनय और अनाया प्रथम स्थान पर रहीं। हर्डल रेस में अर्शियान और श्रृष्टि प्रथम स्थान पर रहें। बिल्सी एस. एच.ओ. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने विजेताओं को मेडल्स पहनाकर  उनका मनोबल बढ़ाया। वॉली बॉल खेल में कलाम हाउस  तथा  खो खो खेल में कौटिल्य हाउस प्रथम स्थान पर रहें। इन दोनों हाउस से मन कुमार सिंह, सुधांशु राठौर, वीपी सिंह, आरुष, आरिश , अनुष्का, निमिषा, तनु, तन्वी, नीरू, अलशिफा ने वॉलीबॉल और खोखो में अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि अंकित सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी तेज करते हैं। कई शोध बताते हैं कि जो बच्चे खेलों में भाग लेते हैं, उनकी एकाग्रता, समस्या समाधान क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। विशिष्ठ अतिथि बिल्सी एस. एच.ओ. सिंह पुंडीर ने कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों और परीक्षाओं तक सीमित नहीं रह गई है। यह संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास पर केंद्रित हो चुकी है, जिसमें खेल-कूद एक अहम भूमिका निभाता है। खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संचालन में विद्यार्थियों में अनुष्का सिंह एवम् कनक उपाध्याय रहे। खेल मैदान में विशेष सहयोग शैलेन्द्र कुमार सिंह एवम्  कीर्ति  सिंह ने दिया। साथ ही अकेडमिक हेड सी.के. शर्मा जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता, पूनम चौहान, रूबी मौर्य, प्रशांत सिंह, अंशु वाष्र्णेय, ट्विंकल जैन, अंजली सिंह, साक्षी, रवीना (पीटीआई), दीक्षा वाष्र्णेय, नाहिद सैफी, आयुष कुमार सिंह, विशेष चौहान, प्रशांत सिंह, यशी गुप्ता, आदि शामिल रहें।