मड़ावरा में 13 मई मंगलवार को होगा किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन। अखिलेश कुमार
ललितपुर। *मड़ावरा में 13 मई मंगलवार को होगा किसान संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन*
खबर जनपद ललितपुर के तहसील मड़ावरा से है जहां मंजरी फाउंडेशन द्वारा संचालित लहर धाम फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, मड़ावरा में समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किसानों के हित और उनको उन्नत खेती के बारे में दिशा निर्देश हेतु भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे प्रमुख आकर्षण: • प्रदर्शनी स्टॉल: बीज, उर्वरक, और अत्याधुनिक कृषि उपकरण • जानकारी सत्र: पीएम किसान योजना, फसल बीमा योजना, सब्सिडी व सरकारी लाभ • डेमो प्रदर्शन: जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई, मचान विधि, पंचगव्य आधारित उत्पाद आदि। • मनोरंजन व सम्मान: सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, खेल प्रतियोगिताएं व सम्मान समारोह। • कृषि कंपनियों की भागीदारी: सोनालिका महिंद्रा आइसर ट्रैक्टर , कृषि यंत्र , कृषि कीटनाशक की कंपनिया धानुका और वायर जैसी कंपनिया नवीनतम सिचाई के यंत्र बागवानी के लिए मचान विधि , पंचगव्य गौ उत्पाद गाय के गोवर से बने विभिन्न सामग्री , सहेली दाल यूनिट के उत्पाद , कटोरी फ्रेस, झुलकी कंपनियों के उत्पाद और दुपहिया वाहन के अलावा कृषि विशेषज्ञों के द्वारा खेती की जानकारी, विभिन्न सरकारी योजनायों की जानकारी समेत उनके प्रदर्शन की जानकारी के लिए किसान मेला आयोजित किया जा रहा है।