कांग्रेस कार्यालय के शुभारम्भ में पहुंचे ब्रजलाल ख़ाबरी ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन

कांग्रेस कार्यालय के शुभारम्भ में पहुंचे ब्रजलाल ख़ाबरी ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

कानपुर देहात के जनसंपर्क कार्यालय के शुभारम्भ में पहुंचे ब्रजलाल ख़ाबरी ने फीता काटकर कार्यालय का किया उद्घाटन एंकर=कांग्रेस ने शुरू की यूपी में राजनीतिक जमीन तैयार करने का कार्य किसान कांग्रेस के माध्यम से किसानों के बीच जाएगी कांग्रेस किसान कांग्रेस के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी कांग्रेस पार्टी यूपी में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने की कवायद शुरू कर दी। जहां एक ओर कांग्रेस नेतृत्व ने गांव स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को पार्टी में जोड़ने का कार्य कर रही है। वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता गांव स्तर तक जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताने और उनसे जुड़ने की कवायद में जुट गए है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने किसानों से जुड़ाव की कवायद शुरू करते हुए किसान कांग्रेस के माध्यम से किसानों तक पहुंचने का कार्य शुरू कर दिया। इसी के चलते किसान कांग्रेस के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द प्रकाश वर्मा एक दिवसीय दौरे पर जनपद कानपुर देहात पहुंचे। जहां उन्होंने किसान कांग्रेस के जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के माध्यम से किसान कांग्रेस के मध्य जोन के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर गांव गांव जाकर किसानों से वार्ता की जाएगी। जहां उनकी समस्याओं को जानकर उनके निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जाएगा। जनपद कानपुर देहात में मोहित यादव को किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।वहीं किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव ने भी जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए तेजी से कार्य करने की बात कही। इस मौके पर मौजूद रहे मदन गोपाल सिंह राखरा पूर्व वाइस चेयरमैन अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश,जयशंकर द्विवेदी पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष कानपुर नगर ग्रामीण,वीरेंद्र चतुर्वेदी अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस जन आंदोलन फ्रंट, शकील उर्फ़ सुशील गजनेर समाजसेवी, प्रशांत शर्मा सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस,जितेश शर्मा,आदि।