अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। कोटवा धाम विद्युत उपकेन्द्र की अघोषित बिजली कटौती से कोटवा धाम सहित करीब 65 गांवों के उपभोक्ता परेशान नहीं सुधार ला पा रहे हैं विद्युत उपकेन्द्र कोटवाधाम तथा रामसनेही घाट डिवीजन के अधिकारी कर्मचारी। बताते चलें की जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल के विद्युत उपकेन्द्र कोटवाधाम का सबसे बुरा हाल है जिसका संचालन विद्युत विभाग के रामसनेही घाट डिवीजन द्वारा हो रहा है। बुधवार की रात 8,बजकर 30 मिनट पर विजली काटी गई जो करीब 11,बजकर 30 मिनट पर विजली सप्लाई शुरू की गयी और रात 12 बजे के दरम्यान फिर विजली काट दी जो सुबह करीब 4 बजे सप्लाई लगाई गई।इस भीषण गर्मी में इस तरह की अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता पूरी रात परेशान रहे। विभाग के अधिशासी अभियंता,एस डी ओ,जे ई,टी जी टू,तथा सभी लाइन मैनों ने अपने मोबाइल स्वीच बंद तो किसी का डायवर्ट रहा। विद्युत उपभोक्ताओं में कल की विद्युत कटौती से आक्रोश व्याप्त है।उनका कहना है कि यदि किसी बीमार मरीज के साथ कोई अनहोनी होगी तो सीधे विभाग जिम्मेदार होगा।