प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हर बूथ पर सामोहिक रूप से संचालन

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का हर बूथ पर सामोहिक रूप से संचालन

निष्पक्ष जन अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी ने जिले भर के‌ बूथों पर आयोजित किया। जिले के समस्त 21 मंडलों के 985 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह शक्ति केन्द्र क्रमांक 40 के बूथ क्रमांक 138 पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे। पार्टी के समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का प्रभारी बना कर भेजा था तथा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी थी। बूथों पर बूथों के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने आम जनों के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री जी मास के हर अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के रूप में देशवासियों को संबोधित करते हैं तथा अपने मन की बातों को व्यक्त करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ पर इस कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था करते हैं तथा सुनते हैं। सिंगरौली जिले में यह कार्यक्रम व्यापक रूप से आयोजित होता है तथा प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान अर्जित करता है।