जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक  अरुण कुमार सिंह ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक  अरुण कुमार सिंह ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।निरीक्षण के दौरान महिला बैरक, बैरक नंबर 21, 22, हाई सिक्योरिटी ए ब्लॉक व ब्लॉक, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कैदियों से खान-पान व समस्याओं के बारे में जानकारी लिए उन्होंने अस्पताल वार्ड का निरीक्षण कर निरुद्ध कैदियों से स्वास्थ्य लाभ व समस्याओं के बारे में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि समय-समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें, उन्होंने जेलर को निर्देशित किया कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहनी चाहिए खराब होने की स्थिति में तत्काल बदलें सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों को संतोषजनक पाया। निरीक्षण के दौरान जेलअधीक्षक को निर्देश दिए गए कि बंदियों को निर्धारित समय पर भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ, कानूनी सहायता संबंधी लाभ दिया जाए।