जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

निष्पक्ष जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर 01 अप्रैल 2025- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवें अन्य 11 विभागों द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अन्तर्गत् जागरूकता अभियान का शुभारम्भ हरी झण्डी व फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अपर मुख्य/उपमुख्य चिकित्सा अधिकारीगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। रैली में नगरपालिका परिषद मीरजापुर एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वेक्टर जनित बीमारियों के वाहक को नियंत्रण में प्रयोग की जानी वाली फागिंग मशीन/एण्टीलार्वल मशीन का प्रदर्शन किया गया। साथ ही साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण हेतु पम्पलेट का वितरण किया गया। रैली के आरम्भ से पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संक्षेप में चर्चा की गयी एवं आम जनमानस के सहयोग से ही वेक्टरजनित रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है की अपेक्षा की गयी। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गयी। इसी क्रम में डा0 लालजी गौतम, (नोडल वेक्टरबार्न डिजीज) ने अधिकारियों एवं कर्मचारियो से अभियान को सफल बनाने हेतु सम्बोधित किया। जिला मलेरिया अधिकारी श्री संजय कुमार द्विवेदी समस्त वी0बी0डी0 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मीरजापुर से आरम्भ होकर मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर में समाप्त की गयी।