घर में घुसकर युवक को पीटा, ससुरालियों पर लगाया आरोप

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। थाना क्षेत्र के गांव खौँसारा में बीती रात एक युवक लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसमें पीड़ित ने अपने ससुरालों पर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव खौँसारा निवासी योगेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे उसके ससुर समेत कई लोग उसके घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने घायल योगेश इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।