भोलेनाथ के भक्तों ने बालाजी चौक पर कराया भंडारा

निष्पक्ष जन अवलोकन

भोलेनाथ के भक्तों ने बालाजी चौक पर कराया भंडारा

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ )। शुक्रवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित बालाजी चौक के निकट बाबा एप्लाइसेंस के संचालक मेहुल वाष्र्णेय समेत भोलेनाथ के भक्तों ने महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में यहां एक विशाल भंडारा आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। यहां सबसे पहले भोलेनाथ एवं सांई बाबा को भोग लगाया गया। इसके अलावा मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी संपन्न कराए गए। उसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। तब लोगों को लिए भंडारा के प्रसाद का वितरण शुरु किया गया। भंडारे का प्रसाद पाने के लिए यहां लोगों को लाइन लग गई। इसको सफल बनाने में पूर्व चेयरमेन अनुज वाष्र्णेय, मेहुल वाष्र्णेय, अमन गुप्ता, लखन शर्मा, रजत शर्मा, सनी वाष्र्णेय, हर्ष वाष्र्णेय, सत्यपाल, शिवम वाष्र्णेय आदि लोगों का सहयोग रहा।