आचार्य संजीव रूप का दिल्ली में हुए सम्मानित
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ):-तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में स्थित आर्य समाज के समाज सुधारक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप दिल्ली में विकासपुरी स्थित आर्य समाज द्वारा सम्मानित किए गए ,आर्य समाज के अधिकारियों ने आचार्य संजीव रूप को सम्मानित किया , इस अवसर पर सार्वदेशिक सभा के अधिकारी तथा आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली के प्रधान धर्मपाल शास्त्री महामंत्री विनय आर्य अंतरराष्ट्रीय विद्वान चंद्रशेखर शास्त्री तथा दिल्ली प्रदेश की अनेक आर्य समाजों के अधिकारी मौजूद रहे ।महर्षि दयानंद के जन्मोत्सव पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में आचार्य संजीव रूप को यह सम्मान महर्षि दयानंद तथा आर्य समाज के लिए विशेष योगदान तहसील बिल्सी जनपद बदायूं में करने हेतु दिया गया ।