तहसीलदार ने छात्राओं को विविध सेवाओं के प्रति किया जागरुक

निष्पक्ष जन अवलोकन

तहसीलदार ने छात्राओं को विविध सेवाओं के प्रति किया जागरुक

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर स्थित कस्तूरबां गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं के साथ भेदभाव, बालिकाओं के जन्म और शिक्षा के अधिकार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पीएलवी सपना सिंह ने छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112, महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 आदि के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही आठ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरुक किया। ताकि लोगों इस आदालत का लाभ मिल सके। इस मौके पर स्कूल की प्रभारी वार्डेन कामिनी शर्मा, सुनीती शर्मा, प्रतिभा राव, अनु सक्सेना, रीता शर्मा, हिमांशु शर्मा, दीक्षित कुमार, रेनू सक्सेना, विद्यावती आदि मौजूद रहे।