अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सोलर इंडस्ट्रीज बलियारी के परिसर मनाया गया श्रमिक दिवस

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली / अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर सोलर इंडस्ट्रीज बलियारी के परिसर पर श्रमिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक अधिकारी श्री अमित शर्मा एवं श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान उपस्थित रहे कार्यक्रम में अन्य यूनिट्स जैसे एमुलटेक एलएंडटी, स्पेशल ब्लास्ट, आइडियल इंडस्ट्री एवं नव भारत फ्यूज के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला विधिक अधिकारी श्री अमित शर्मा ने कहा कि श्रमिको किस भी देश काविकास श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रमिक ही लोगों के सपनों को साकार करने के लिए पसीना बहाते हैं। श्रमिक विकास की रीढ़ होते हैं। श्रमिकों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई दी। उन्होंने श्रमिकों से अपने अधिकारों को जानने और बच्चों को शिक्षित करने का आग्रह किया। वही श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान के द्वारा राज्य सरकार द्वारा श्रमिको के हित में संचालित जल कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अवगत कराते हुयें योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिको को प्रेरित किया गया।