भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सरकार के 8 साल की उपलब्धियों कों बूथ तक पहुचाये - मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राम सकल

निष्पक्ष जन अवलोकन /अमर नाथ शर्मा / सोनभद्र/दुध्दी तहसील के 5 भाजपा मंडलों की सक्रिय कार्यकर्ताओं का कार्यशाला नगर पंचायत सामुदायिक हाल में संपन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन उपरांत वंदे मातरम गीत से प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि चार बार के पूर्व सांसद राम सकल ने अपने उद्बोधन में सरकार के 8 साल की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहाँ की भारतीय जनता पार्टी का उद्गम स्रोत तत्कालीन भारतीय जनसंघ से हुई जो 6 अप्रैल 1980 के स्थापना देश के प्रथम अध्यक्ष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई थे। जनसंघ से जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी तक के संघर्षों के उपरांत विचारधारा पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी पहली बार 1984 में लोकसभा का चुनाव लड़ी जीसे मात्र 2 सीट पर विजय हासिल हुई। जिस पर अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था एक दिन अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा। आज देश के अधिकतम राज्यों में भाजपा की सरकार हैं और केन्द्र में पूर्ण बहुमत की सरकार भाजपा की है। देश ने इमरजेंसी का काला दौर भी तत्कालीन कांग्रेस शासन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान देखा। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ केसरी व अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। जैसा कि सदन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिए बयान के प्रतिउत्तर में गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा यहां करोड़ कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाता है और सपा में पांच लोग मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाते हैं आगामी 25 से 30 वर्षों तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का आशीर्वाद भी अखिलेश यादव को व्यंग भाषण में दे डाला था। 7 अप्रैल से 14 अप्रैल भारत रत्न संविधान शिल्पकार डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती तक गांव गांव बूथ स्तर तक सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियां पर संपर्क व गांव गांव प्रवास करने आदि संगठन द्वारा निर्देशित कार्य योजनाओं का बखान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता / संयोजक भारतीय पेट्रोलियम मंत्रालय नामित सदस्य शारदा खरवार द्वारा किया गया और आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार वंदन प्रकट किया गया। कार्यक्रम का सहसंयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू द्वारा किया गया। मंचस्थ राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त जीत सिंह खरवार, विधानसभा प्रत्याशी रहे श्रवण सिंह गौंड, भाजपा काशी प्रांत सदस्य बी एन गुप्ता, नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, जिला मंत्री दिलीप पांडेय, ब्लॉक प्रतिनिधि राजन चौधरी, जिला कार्यकारी सदस्य मनोज मिश्रा एडवोकेट, भाजपा मंडल दुद्धी अध्यक्ष दीपक शाह, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी,म्योरपुर मंडल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार, मंडल अध्यक्ष शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष बभनी सहित जिला पंचायत सदस्य सुषमा गौंड, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनिल गुप्ता, महामंत्री मनीष जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी,भाजपा मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खान, पीयूष कसेरा, दीपक अग्रहरी सहित बभनी, म्योरपुर, शक्तिनगर, दुद्धी व विंढमगंज पांच मंडलों के भाजपा सक्रिय सदस्यगण मौजूद रहें। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह द्वारा किया गया।