की 19 वी किस्त का आरंतरण प्रधानमंत्री ने सिंगरौली जिले के 1 लाख 37 हजार 24 किसानो के खाते में आंतरित की 27 करोड़ 40 लाख 48 हजार की राशि जिला स्तरीय कार्यक्रम का कृषि विज्ञान केन्द्र मे हुआ आयोजन प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया

प्रधानमंत्री ने किसानो को खाते मे की किसान सम्मान निष्पक्ष जनअवलोकन सोनूवर्मा! सिंगरौली / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 19 किस्त का आतरण किया गया। प्रधानमंत्री ने देश के 9 करोड़ 80 लाख किसानो के खाते में लागभग 22 हजार करोड़ की राशि आंतरित की। वही प्रधानमंत्री के द्वारा सिंगरौली जिले के 1 लाख 37 हजार 24 किसानो के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 19 किस्त के तहत 27 करोड़ 40 लाख 48 हजार की राशि आंतरित किया गया। सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र देवरा के सभागार में नगर निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, पार्षद रामनरेश शाह, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, डिप्टी कलेक्टर नंदन तिवारी, सौरभ मिश्रा, तहसीलदार सविता यादव, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेंय, मनोज सिंह, कृषि वैज्ञानिक जय सिंह, वरिष्ट समाजसेवी पूर्व पार्षद सरोज सिंह एवं बिक्रम सिंह, दिगविजय सिंह, राम नारायण सिंह, श्याम सुन्दर शाह सहित किसान भाईयो के उपस्थिति में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को उपस्थित अतिथियों द्वारा देखा एवं सुना गया। सहित जिले के सभी ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकशित भारत 100 दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत प्रशिक्षित किसानो को उनके वैज्ञानिक पद्धति से कृषि उत्पादन हेतु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र में लगी प्रदर्शनी का जन प्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकनल के दौरान श्री अन्न के प्रकार एवं पोषक महत्व तथा प्रकृतिक खेती को लाभ के संबंध में कृषि वैज्ञानिक जय सिंह द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया।