बीबीएस सेवा ट्रस्ट का हुआ गठन, रामपाल सिंह चुने गए अध्यक्ष
निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ):- समाज में फैली कुरीतियों को दूर करेगा बीबीएस सेवा ट्रस्ट बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती स्थित सेफ डिग्री कॉलेज में बीती रविवार की शाम बाबा भगवानदास सतेती विकास ट्रस्ट की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें ट्रस्ट के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रामपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष के लिए शिवकुमार सिंह चौहान, सचिव के लिए वीकेश कुमार सिंह कठेरिया, कोषाध्यक्ष के लिए अतुल कुमार जैन, संयुक्त सचिव के लिए पवन शर्मा के अलावा विपिन शर्मा, दुष्यंत शंखधार, अशोक कुमार, सुबोध शंखधार, नरेन्द्र सिंह चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आजीवन सदस्यता शुल्क 251 और वार्षिक शुल्क 500 रुपए रखा गया। इससे ट्रस्ट को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा ताकि समाज के विभिन्न कल्याणकारी कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सके। बैठक में समाज में फैली सामाजिक बुराईओं एवं कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। सामूहिक विवाह, उच्च शिक्षा, मृत्यु भोज का विरोध, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना, प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को सुंदरकांड पाठ, नशा उन्मूलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को जागरुक करने के प्रस्ताव को प्रमुखता से रखा गया। बैठक का संचालन वीपी सिंह ने किया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे।