हरगांव पुलिस पर क्यों हो रहे हैं हमले।

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रताप तिवारी। हरगांव पुलिस पर क्यों हो रहे हैं हमले।क्या हरगांव पुलिस की कार्यशैली से आहत है लोग।कहीं कोई साजिश तो नहीं घूम रहा है प्रश्न हरगांव सीतापुर---सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते कुछ समय से आपसी विवादों में पुलिस के पहुंचने पर लगातार पुलिस पर हमले हो रहे हैं । कहीं ना कहीं हमलों की वजह से जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं ।वहीं क्षेत्र में पुलिस के रसूख को भी लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव क्षेत्र में पुलिस कार्य शैली को लेकर हमलों का बाजार गर्म है।इसके लिए आपको बता दें अभी 6 ,7 महीना पूर्व ग्राम सभा मोहरसा में पूर्व प्रधान मुन्ना खान व वर्तमान प्रधान के बीच वाद विवाद हो गया था। जिसमें जमकर ईंट पत्थर लाठी डंडे चले थे। जिसमें मौके पर पहुंची पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने हमला कर दिया। जिससे एक मुख्य आरक्षी का सर फट गया था। जिसमें दोनों पक्षों पर घायल सिपाही की तरफ से ही मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते गिरफ्तार लोगों की जल्द जमानत भी हो गई थी। जिसमें पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। वही अभी कुछ दिन पूर्व ग्राम सभा इस्माइलपुर में दो पक्षों के मध्य मस्जिद के चबूतरे को लेकर ईंट पत्थर चले थे। जिसमें भी एक उपनिरीक्षक घायल हो गए थे। उक्त घटना में भी पुलिस पक्ष की तरफ से ही बड़ी धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिसमें भी लचर कार्यवाही के चलते लोगों की जल्द जमानत हो गई। साथ ही उक्त झगड़े के मास्टरमाइंड व प्रमुख अभियुक्त प्रधान अकील की गिरफ्तारी न होना भी चर्चा का विषय बना रहा।इसी तरह रविवार की शाम राम नगर चौकी अंतर्गत ग्राम कोरैया मजरा सरांवां में दो पक्षों के मध्य विवाद हो जाने पर लाठी डंडे ईंट पत्थर घर में घुसकर मारपीट जैसी घटना होने लगी।जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने हमला कर दिया। जिसमें दो उपनिरीक्षक व एक सिपाही घायल हो गए। इन घटनाओं के होने से जहां पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। वही दबंगों के हौसले काफी बुलंद हैं। वहीं हरगांव थाना क्षेत्र में भय का वातावरण व्याप्त है। क्योंकि ऐसी घटना किसी भी समय किसी गांव में हो सकती हैं।अगर जल्द ही इन घटनाओं पर लगाम न लगाई गई तो किसी भी समय कोई बडा बिस्फोट संभव है।