जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में कृषि भवन कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की अध्यक्षता में कृषि भवन कर्वी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। जिलाधिकारी चित्रकूट शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कृषि भवन कर्वी में किया गया। जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उन समस्याओं के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने भूमि सम्बन्धित मामलों पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी से कहा कि राजस्व, चकबंदी एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता पर कब्जा मुक्त कराया जाये। इस दौरान उप जिलाधिकारी सुश्री पूजा साहू,पीआरओ प्रवीण कुमार सिंह एवं राजस्व,पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।