ब्राह्मण सभा राया ने निकाली भव्य श्री भगवान परशुराम शोभा यात्रा मथुरा के राया कस्बे में श्री भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा ब्राह्मण सभा द्वारा गोपाल बाग स्थित श्री परशुराम मंदिर विप्र समाज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शहर विधायक श्रीकांत शर्मा ने परशुराम चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा देश और समाज पर जब-जब संकट आया, ब्राह्मणों ने बलिदान दिया। उत्तराखंड के खानपुर के विधायक उमेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कभी जाती गत राजनीति नहीं करते। उन्होंने बताया कि ईद के दिन ब्राह्मण ने मुसलमानों पर फूल बरसाए। वही मौजूद हाथरस जिला की जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि सभी ब्राह्मणों को एकत्रित होने का आवाहन किया। पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा जी ने कहा कि ब्राह्मण समाज केवल सम्मान चाहता है। वही शोभा यात्रा में मुरलिया पंडित जी पिरसुआ फरसा चलाकर अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम कि पूजा के बाद आकर्षित झांकियां के साथ शोभा यात्रा मांट रोड, हाथरस रोड से होती हुई रेतिया बाजार होती हुई मंदिर पर परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम में पूर्व ब्राह्मण सभा अध्यक्ष दशरथ सिंह, अरविंद शर्मा, राकेश शर्मा,विशाल पाराशर, उमेश पाराशर,राहुल शर्मा, कुलदीप शास्त्री आदि गण व्यक्ति मौजूद रहे। अध्यक्ष अरविंद शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन मोहित गोड ने किया।