गौ पुत्र धर्मदास का स्वागत किया उज्जैन में

गौ पुत्र धर्मदास का स्वागत किया उज्जैन में

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा  

आगरा। आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के द्वारा शिवरात्रि पर्व पर शिव परिवार की स्थापना होनी है इसी कड़ी में सभी कार्यकर्ताओं को लेकर उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर पहुंचे तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत की उज्जैन की टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज का सम्मान किया तथा साथ में गये सभी कार्यकर्ताओं का धूमधाम से सम्मान किया। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पर अर्जी लगाई कि हमारी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने में मदद करें और तीन साल पहले झज्जर जिले में जो प्रण लिया था वो दुबारा से शिव जी महाराज की शपथ ली और कहा कि सम्पूर्ण भारत देश में गौ माता राष्ट्र माता घोषित हो, पूरी तरह गौ हत्या बंद हो और गौ माता की पूजा पाठ घर घर होगी। गौ पुत्र धर्म दास महाराज का लक्ष्य पूरा हो जाएगा वो जीवित समाधि ले लेंगे। विश्व में ऐसे लोग बहुत कम होते हैं जो केवल सनातन धर्म और गौ माताओं के जीवन नियोक्षावर करते हैं।आओ हम सभी मिलकर गौ पुत्र धर्म दास महाराज के संकल्प को पूरा करें