बुरी नियत से महिला को दबोचा, आरोपी पर हुई रिपोर्ट

निष्पक्ष जन अवलोकन

बुरी नियत से महिला को दबोचा, आरोपी पर हुई रिपोर्ट

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले शाम को गांव के ही एक युवक ने बुरी नियत के चलते महिला को दबोच लिया। मौके पर आए पति और अन्य लोगों द्वारा शोर मचाने पर आरोप युवक फरार हो गया। पीड़ित की ओर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी नीरेश शर्मा बीती 14 मार्च की शाम के करीब सात बजे बुरी नीयत के साथ घर मेंघुस गया और घर में मौजूद महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरु कर दिया। जिसके बाद में उसका पति और घर के अन्य मौके पर आ गए। जिसके बाद आरोपी नीरेश शर्मा वहां से फरार हो गया। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि उक्त प्रकरण में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु दी है।