भागवत कथा के श्रवण से पाप से मुक्ति मिल जाती है
निष्पक्ष जन अवलोकन
निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। तहसील क्षेत्र के गांव खैरी में ग्राम देवता मंदिर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन एटा से आए कथावाचक अनमोल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण करने पाप से मुक्ति मिल जाती है। जिस स्थान पर कथा होती है वहां भगवान स्वंय विराजमान होते हैं। भगवन नाम के जाप से सारे विपत्ति नाश हो जाते हैं। इस जगत में भगवत कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मनुष्य को समाज में अच्छे काम करना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म ही प्रधान है, बिना कर्म कुछ संभव नहीं होता है, जो मनुष्य अच्छा व सत्कर्म करता है उसे अच्छा फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को हमेशा बुरा ही फल मिलता है। इसलिए सभी लोगों को अच्छे कर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मार्ग दमन का है तो दूसरा उदारीकरण का होता है। दोनों ही मार्गो में अधोगामी वृत्तियां निषेध हैं। इस मौके पर ओम सिंह पुजारी, प्रमोद कुमार, देव सिंह, राजाराम, संजीव कुमार, गेंदनलाल आदि मौजूद रहे।