पृथी दिवस के अवसर पर जनजागरूक्ता कार्यक्रम

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही l
आज 22अप्रैल 2025 को पृथी दिवस के अवसर पर वेल्सपन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज और मानव संसाधन एवम महिला विकास संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान मे तुलापुर गांव के गौतम बस्ती में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के 250 से अधिआयाक महिलाओं, किशोरी और कृषि विभाग से श्री आनंद सिंह ,विवेक दुबे कोटेदार ,राजेश पोस्ट मैन शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए उन्हों ने कहा की22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है जिसे मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य है की ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली,महिलाओं को पृथ्वी दिवस के महत्त्व के बारे में प्रकाश डाला और बताया सभी लोगो को जैविक खेती और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया ।श्री मती पुष्पा जी समूह सखी ने महिलाओ को एनआरएलएम के बैठक में स्वास्थ के मुद्दे के बारे मे सचेत होना जरूरी है बताया और की हम लोग इस समय महिलाओ मे सर्वाईकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर बहुत तेजी से बढ़ रहा है महिलाओ को इसका कोई भी लक्षन दिखे तो हिचकिचाना नहीं चाहिए समय पर इलाज करवाना बहुत जरुरी है और समय पर इलाज हो जाय तो महिलाओ और किशोरियों को कठिनायिओ का सामना ना करना पड़े। महिलाओं को रूढ़िवादी सोच को बदलना होंगा की महिला स्वास्थ और हाईजीन पर जागरूक किया गया । इस कार्यक्रम में महिला और किशोरियों के साथ पृथ्वी दिवस के विषय पर विचार, संस्कृतिक एवं खेल संबधी गतिविधियों के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर संस्था से उमाशंकर , कर्म बलि ,केशा ,मीरा , रीता सिंह इत्यादि ने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम का संचालन उमा शंकर तथा धन्यवाद ज्ञापन सरिता मौर्या देवी ने किया।