18 स्थानो पर छापेमारी कर 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रसाद और उनकी टीम ने 18 स्थानो पर छापेमारी कर 90 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहड़पुरवा में ड्रोन की मदद से सघन तलाशी ली गई। इसके अतिरिक्त बसारा, कस्बा कुर्सी (थाना कुर्सी), कस्बा फतेहपुर और साढ़ेमऊ (थाना फतेहपुर) में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 फतेहपुर ने अधीनस्थ स्टाफ और स्थानीय पुलिस बल के साथ दबिश दी। इस कार्रवाई में कुल 18 स्थानों पर छापेमारी करते हुए लगभग 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। उधर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने आबकारी निरीक्षक गजेंद्र प्रसाद के साथ फतेहपुर और साढ़ेमऊ स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया। जहां उपलब्ध स्टॉक, रेट लिस्ट और माप-तौल की जांच की गई। उपजिलाधिकारी ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि शराब की बिक्री निर्धारित प्रिंट रेट पर ही की जाए और ग्राहकों को शुद्ध तथा पूरी मात्रा में मदिरा उपलब्ध कराई जाए। किसी भी अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।