होली पर्व से सम्बंधित सामान खरीदने के लिए दुकानों पर लगी भीड़
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | सोमवार को होलिका दहन से पूर्व शहर से लेकर ग्रामीण अंचलो तक पर्व से सम्बंधित सामानो की खरीददारी के लिए दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही वही घर मे जो दौर गुझिया बनाने का सुबह से शुरू हुआ वह देर शाम तक जारी रहा ज्ञात हो की ग्रहण काल होने के कारण होलिका दहन के एक दिन बाद यानी बुधवार को रंग खेला जायेगा इस लिए इस बार होली का उत्साह कई दिनों तक चलेगा, सूतक काल से ग्रहण समाप्ति तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे गृहणियां पकवान भी नही बनायेगी इसी कारण से सोमवार को लोग अपने परिवार के साथ पूरे दिन व्यस्त दिखाई पड रहे है, फिलहाल होली का उमंग पूरे जनपद मे है लोग अपनी बधाई एक दूसरे को देने मे लगे है, अबीर, गुलाल, पिचकारी, के साथ घर मे आने वाले मेहमानों, शुभचिंतको को नाश्ता कराने के लिए मन पसंद खाद्य सामग्री खरीदने के लिए लोग आर्थिक स्थित के अनुसार खरीददारी कर रहे है इस दौरान ग्राहकों की सबसे ज्यादा भीड़ देशी विदेशी मदिरालय पर है |