समस्याओं को लेकर चंद प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

समस्याओं को लेकर चंद प्रधानों  ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

निष्पक्ष जन अवलोकन।मनीष सिंह जादौन उरई (जालौन)।ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुखिया के नेतृत्व में चंद प्रधान कृष्ण कुमार कुसमिलिया, राजकुमार रिरुआ व संतोष धमनी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर हल किये जाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुखिया ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी है कि समस्याएं हल न होने की स्थित आगामी 07 मार्च को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रर्दशन करने के लिए बाध्य होगा।उन्होंने आरोप लगाया कि गौवंशों हेतु चारा, दाना, भूसा आदि में कमियां निकाली जाती है इस सम्बंध में प्रधान संगठन मांग करता है कि ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं हेतु उच्च गुणवत्ता का भूसा, हरा चारा, दाना, चोकर आदि की आपूर्ति पशु पालन विभाग द्वारा करायी जाये।इसके अलावा अन्य समस्याओं को ज्ञापन में शामिल किया गया है।