राहुल अवस्थी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, एक एक दिन में दस दस गांवों में के रहे भाजपा नीतियों का प्रचार

राहुल अवस्थी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान,  एक एक दिन में दस दस गांवों में के रहे भाजपा नीतियों का प्रचार

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की संभावित तैयारियों के बीच भाजपा से टिकट के दावेदार माने जा रहे शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने क्षेत्र के गांवों में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। लगातार गांवों के दौरे और लोगों से मुलाकात के चलते उनकी सक्रियता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। रामनगर कस्बे के निवासी होने तथा क्षेत्र में मजबूत पारिवारिक और सामाजिक आधार के कारण उन्हें लोगों का व्यापक समर्थन और स्नेह मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके पिता सुरेश प्रकाश अवस्थी उर्फ लल्लू अवस्थी लंबे समय से समाजसेवा से जुड़कर क्षेत्र के लोगों की मदद करते रहे हैं जिससे परिवार की अलग पहचान बनी हुई है। श्री अवस्थी के बड़े भाई आनंद अवस्थी व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष हैं जबकि रामनगर, सूरतगंज और सिरौली गौसपुर क्षेत्र में उनके अन्य रिश्तेदार वो मित्र भी सामाजिक है और जनसंपर्क के साथ भाजपा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उनके समर्थकों का दावा है कि यदि भाजपा नेतृत्व उन्हें टिकट देता है तो वे चुनाव में मजबूत दावेदार ही नहीं साबित हो सकते हैं बल्कि जीत पक्की है। विधानसभा रामनगर से भाजपा के टिकट को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व को करना है लेकिन क्षेत्र में अब आम जनता राहुल अवस्थी की बढ़ती सक्रियता से उनकी मुरीद होती जा रही है और राजनीतिक समीकरणों को नई दिशा दे रही है। जनसंपर्क के दौरान श्री अवस्थी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि युवाओं ने देश की दिशा बदली है वे भी युवा हैं रोजगार,शिक्षा,स्वास्थ्य व अन्य समस्याओं के समाधान में अपना तन मन व धन लगा देगें।रामनगर में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।