तालाब में कूड़ा फेंकते समय चार वर्षीय मासूम विनीत की तालाब में पैर फिसलने के बाद डूबने से मौत हो गई।

तालाब में कूड़ा फेंकते समय चार वर्षीय मासूम विनीत की तालाब में पैर फिसलने के बाद डूबने से मौत हो गई।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) तालाब में कूड़ा फेंकते समय चार वर्षीय मासूम विनीत की तालाब में पैर फिसलने के बाद डूबने से मौत हो गई। सिहाली गांव निवासी विनोद राजपूत का छोटा बेटा विनीत(4)सुबह घर के सामने खेल रहा था।परिजनों ने बच्चे से कूड़ा फेंकने को कहा।वह घर के पास स्थित तालाब की ओर कूड़ा फेंकने गया। उस बीच तालाब के किनारे उसका पैर फिसल गया। बच्चा गहरे पानी में गिर गया। तालाब के आसपास कोई मौजूद नहीं था। बच्चा कूड़ा फेंकने के काफी देर बाद जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजना शुरू किया। पहले पास के खेतों, गलियों और पड़ोस में तलाश की। कहीं कोई सुराग न मिलने पर ग्रामीणों ने तालाब में जाल डलवाकर खोजबीन शुरू की।घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर के समय तालाब से विनीत का शव बरामद हुआ।शव निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, जबकि पिता विनोद राजपूत अपने बेटे के शव से लिपटकर फूट-फूट कर रो पड़े। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम जैसा माहौल बन गया। मृतक विनीत दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई आयुष 17 वर्ष का है। पिता विनोद राजपूत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 'अफसर बनाने का देखा था सपना' पिता विनोद कुमार ने बताया, "विनीत बहुत ही हंसमुख और चंचल स्वभाव का था। परिवार के सभी लोग उसे बेहद प्यार करते थे। मैंने अपने बेटे को पढ़ा-लिखाकर बड़ा अफसर बनाने का सपना देखा था