जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनसे बचाव हेतु उपाय बताये गये।

जनपद के विभिन्न विद्यालयों में छात्र/छात्राओं को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देकर उनसे बचाव हेतु उपाय बताये गये।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया ब्यूरो चीफ। चित्रकूट। मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम के क्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में नोडल अधिकारी साइबर चक्रपाणि त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में 1.उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद,आरक्षी अतुल मिश्रा व आरक्षी ललित सोनी द्वारा सरधुवा इण्टर कालेज सरधुवा में 2.उ0नि0 अरमान आलम,आरक्षी आनन्द प्रताप सिंह द्वारा आदर्श पब्लिक स्कूल पहाड़ी में 3.व0उ0नि0 प्रभुनाथ यादव, उ0नि0 राहुल पाण्डेय व आरक्षी अमिल पाल,महिला आरक्षी दीपिका सिंह व महिला आरक्षी निशा द्वारा शारदा देवी इण्टर कॉलेज अकबरपुर में 4.उ0नि0 इमरान खाँ व आरक्षी लवकुश यादव द्वारा महिला बालिका इण्टर कॉलेज राजापुर में 5.महिला आरक्षी पूनम देवी व महिला आरक्षी पल्लवी द्वारा पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज कस्बा मऊ में 6.उ0नि0 राजेश कुमार व मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार द्वारा सरदार पटेल इण्टर कॉलेज रैपुरा में 7.उ0नि0 सुभाष चन्द्र उपाध्याय व महिला आरक्षी पूनम द्वारा प्राथमिक विद्यालय किहुनिया मारकुण्डी में 8.थानाध्यक्ष बरगढ़ पंकज तिवारी व आरक्षी अश्वनी कुमार द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज बरगढ़ में साइबर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें छात्र/छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करते हुये इनके बचाव हेतु उपाय बताये गये । जैसे विभिन्न रोजगार देने का लालच देकर पैसे मागंने,लिंक के माध्यम से पैसे मांगने,फर्जी मैसेज के माध्यम से,ऑनलाइन शापिंग की लिंक भेजकर पैसे निकालने,वीडियों कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करने ब्लैक मेल करना,लॉटरी का लालच में देकर पैसे ऐठ लेना व आपके परिचतों के नाम से पैसे मागने व अन्य किसी भी साइबर धोखाधड़ी से सम्बन्धित साइबर हेल्प लाइन 1930 व साइबर क्राइम पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया।