आगामी पर्वों के मद्देनजर, ईद, नव रात्रि एवं राम नवमी की दृष्टिगत ज्याधिकारी शैलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा किया गया फ्लैग मार्च
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व अलविदा जुमा, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत शैलेश कुमार, जिलाधिकारी भदोही तथा , अभिमन्यु मांगलिक,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा संयुक्त रूप से पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत घोसिया बाजार स्थित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त/फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों/चिन्हित हाटस्पाट/मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाये जाने की अपील की जा रही है।









