अंखड पाठ के बाद मंदिर पर कराया भंडारा, प्रसाद को उमड़ी भीड़
निष्पक्ष जन अवलोकन
निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के तत्वावधान में बुधवार को रामचरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन किया गया। यह पाठ मंगलवार की सुबह 10 बजे से शुरु हुआ। जिसका आज बुधवार की दोपहर इसको विराम दिया गया। इससे पहले यहां भक्तों ने मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी विभिन्न प्रकार के फूलों से भगवान राम का दरबार सजाया। यहां सबसे पहले भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाकर भगवान राम की ज्योत को प्रज्जवलित कराया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने भगवान राम की महिमा का गुणगान किया। शाम को यहां एक भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले भगवान राम समेत सभी देव प्रतिमाओं को भोग लगाया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद मंदिर के बाहर स्टाल लगाकर लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इसको सफल बनाने में भक्त मंडली के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।