हाईटेंशन तार गिरने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल रेफर

निष्पक्ष जन अवलोकन

सिरौलीगौसपुर। बाराबंकी क्षथाना सफदरगंज क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरे तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महमूदाबाद निवासी मुश्ताक (45) पुत्र इद्रीस दाढ़ी बनवाने के लिए दुकान पर गए थे। इसी दौरान तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर मुश्ताक बुरी तरह झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर ले गए, जहां इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत राज मौर्य ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से विद्युत पोल का इंसुलेटर पंचर हो गया, जिससे तार टूटकर नीचे गिर गया।