सांसद तनुज पुनिया मिला पेंशनर्स का प्रतिनिधि मण्डल

सांसद तनुज पुनिया मिला पेंशनर्स का प्रतिनिधि मण्डल

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह   बाराबंकी | शनिवार को सांसद तनुज पुनिया, जो कि राष्ट्रीय श्रम सलाहकार समिति श्रम मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य भी हैं से पेंशनर्स बाराबंकी का प्रतिनिधिमंडल सतीश चंद्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मिला तथा 9 मार्च  से   11 मार्च  तक नई दिल्ली के जंतर मंतर में आयोजित ईपीएस 95, राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा आयोजित पेंशनर्स के धरना प्रदर्शन में अपने चार सूत्री मांगों के सिलसिले में एक ज्ञापन सौंपा साथ ही  जंतर मंतर में आने का अनुरोध किया  प्रतिनिधिमंडल में पंडित ओंकार मिश्रा , पंडित अमरनाथ मिश्रा आर०पी० सिंह काशी प्रसाद स्वामी प्रसाद योगेंद्र कुमार गुप्ता तथा बहुत से पेंशनर उत्तर प्रदेश रोडवेज, कॉरपोरेशन उत्तर प्रदेश वन निगम , उत्तर प्रदेश प्रदेश आवश्यक वस्तु खाद्य निगम, रिलायंस इंडस्ट्रीज , सोमैया मिल , सूत मिल , शुगर मिल   कारखाने व निगम के लोग सम्मिलित हुए।