रजिस्ट्री कार्यालय के सामने पटरी ऊंची कर सड़क के बराबर किया, यातायात हुआ सुगम,गुणवत्ता परक कार्य की हुई

रजिस्ट्री कार्यालय के सामने पटरी ऊंची कर सड़क के बराबर किया, यातायात हुआ सुगम,गुणवत्ता परक कार्य की हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। बाराबंकी । नवीन रजिस्ट्री कार्यालय के सामने लंबे समय से नीची पड़ी पटरी के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एक ने पटरी को ऊंचा कर सड़क के बराबर करने का कार्य कराया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा एक ओर की पटरी पर नई इंटरलॉकिंग लगाकर उसे सड़क के बराबर किया गया, जबकि दूसरी पटरी को खोदकर उसमें रोड़े भराई कर ऊंचा किया गया है ताकि दोनों ओर की पटरी सड़क के समतल हो सके। कार्य की देखरेख कर रहे अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। पटरी ऊंची होने और इंटरलॉकिंग लगने से अब लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा सड़क किनारे जलभराव की समस्या भी कम होगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पटरी ऊंची होने से अब पैदल चलने वालों और वाहन चालकों दोनों को राहत मिलेगी और यातायात पहले से अधिक सुगम हो गया है। तहसील मोड तक की सड़क पटरी बराबर हो गई है। स्थानीय लोग लोनिवि के जेई व एई को धन्यवाद दे रहे हैं। बताते हैं कि जे ई राजेश वर्मा कार्य की गुणवत्ता के प्रति काफी सतर्क रहते जिससे कार्यदाई फर्म से अच्छा कार्य करा रहे हैं।