मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 85 लाख किसानों के खाते में भेजी किसान कल्याण योजना के प्रथम किस्त की राशि सिंगरौली जिले के 141590 किसान हुए लाभान्वित

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धार उमरबन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 85 लाख से अधिक किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 1704.94 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानो के बैंक खातो में भेजकर बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के 141590 किसानों को 28 करोड़ 31 लाख 80 हजार रुपए की राशि भेजी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबल योजना के 290 हितग्राहियों के खाते में राशि 6 करोड़ 58 लाख की राशि भेजकर कर लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया । विदित हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा जिला धर में आयोजित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के पत्र किसान हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्मय से प्रथम किस्त की राशि प्रदेश के 85 लाख किसानो को 1704.94 करोड की राशि से लाभान्वित किया गया। उक्त समारोह का सीधी प्रसारण लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला, एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेंय, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव, जान्हवी शुक्ला, पार्षद सीमा जयसवाल, वरिष्ट समाजसेवी अरविंद दुबे सहित किसान भाई व्हीसी के माध्यम से समारोह में शामिल रहे।