नवरात्र पर्व के दूसरे दिन बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव

नवरात्र पर्व के दूसरे दिन बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाव

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। नवरात्र पर्व के दूसरे दिन श्रीकोटवाधाम बड़े बाबा के दरबार में सैकड़ों चार पहिया वाहनों ट्रैक्टर ट्राली पिकप बोलेरो स्कार्पियो बाइक इत्यादि वाहनों से पंहुचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर स्वामी जी की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया। तत्पश्चात बसन्ता फूफू के दर्शन पूजन करने के बाद कटेहरा भवानी मन्दिर पंहुच दर्शन पूजन किया। शुक्रवार को द्वितीय ब्रह्मचारिणी माता की हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ उन्नाव कानपुर इत्यादि जनपदों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्वा के साथ पूजा अर्चना की।