सहजानंद राय ने विनोद राय को सौंपा भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व, संगठन सर्वोपरि का दिया संदेश

भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपा। कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता, अनुशासन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया।

सहजानंद राय ने विनोद राय को सौंपा भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व, संगठन सर्वोपरि का दिया संदेश
भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश मंत्री सहजानंद राय नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को पुष्पमाला पहनाकर दायित्व सौंपते हुए।

विभव पाठक- ब्यूरो चीफ

निष्पक्ष जन अवलोकन 

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के कार्यभार ग्रहण समारोह में संगठनात्मक अनुशासन, सामूहिक नेतृत्व और एकजुटता का प्रेरक संदेश देखने को मिला। उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने औपचारिक रूप से विनोद राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सहजानंद राय ने विनोद राय को सम्मानपूर्वक क्षेत्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया, पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा मिष्ठान खिलाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय और सौहार्दपूर्ण क्षण ने कार्यकर्ताओं के बीच संगठन की स्वस्थ परंपरा और नेतृत्व परिवर्तन की सकारात्मक संस्कृति का संदेश दिया।

अपने संबोधन में सहजानंद राय ने कहा कि विनोद राय संगठन के वरिष्ठ, अनुभवी और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से गोरखपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं संगठन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुशासित संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन में दायित्व समय-समय पर बदलते रहते हैं, लेकिन संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा का संकल्प सदैव एक समान रहता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विनोद राय के नेतृत्व में गोरखपुर क्षेत्र का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान भी किया।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि सहजानंद राय के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है तथा कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

समारोह के दौरान दोनों नेताओं के बीच दिखाई दी आत्मीयता, परस्पर सम्मान और सौहार्द ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन और संगठन सर्वोपरि की भावना पर आधारित है। यही संस्कृति पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी के बल पर संगठन निरंतर मजबूत होता जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।