गोरखपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, 2027 में सरकार बनाने का दावा
गोरखपुर के पैडलेगंज में समाजवादी पार्टी समर्थक युवाओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया।
विभव पाठक /ब्यूरो चीफ
निष्पक्ष जन अवलोकन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मंगलवार को शहर के पैडलेगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी समर्थक युवाओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया और अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर युवा समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत की कामना की।
समाजवादी सिपाही राकेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया। आयोजन में आशुतोष पाण्डेय, रंगनाथ मिश्रा, मनीष तिवारी, सुंदरम चौरसिया, सोनू यादव, लक्ष्मण यादव, दिनेश यादव, महेश यादव, नरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव (मास्टर साहब), सत्यम चौहान, अजय यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज कुमार, श्रीराम यादव, पुनीत चौबे, अतुल राव सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।









