हाइवे किनारे नीलकंठ होटल एवं ढाबा का पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने किया उद्घाटन

हाइवे किनारे नीलकंठ होटल एवं ढाबा का पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने किया उद्घाटन

निष्पक्ष जन अवलोकन

अजय रावत ।

 बाराबंकी। हाइवे किनारे स्थित नीलकंठ होटल एवं ढाबा का उद्घाटन पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और होटल संचालक को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि हाइवे किनारे अच्छे होटल और ढाबे खुलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने होटल संचालकों से स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम में प्रवेश शुक्ला, अमरेश शुक्ला, भूलन अवस्थी, अनिल अवस्थी, अंजनी अवस्थी, राजेश अवस्थी, राजन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने नीलकंठ होटल एवं ढाबा के संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में इसके सफल संचालन की कामना की।