विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में वृक्ष रोपित करने को लेकर खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में वृक्ष रोपित करने को लेकर खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण को लेकर खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक ए पी ओ मनरेगा आदि के साथ बैठक कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पे़डों की उठान करवा कर शुक्रवार को पंचायतों में वृक्ष रोपित करवाये जायेंगे। गुरुवार को खंण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में बी डी ओ संजीव गुप्ता की अध्यक्षता एंव ए पी ओ मनरेगा रेनू रावत के संयोजन में हुई बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण करने हेतु ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायकों के साथ हुई बैठक में ग्राम पंचायतों निर्धारित पौधों का उठान करवा कर ग्राम पंचायतों को पेड सिपुर्द कर वृक्षारोपण करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा,गजराज वर्मा, सतीश वर्मा, राजेश कुमार रावत, तेजभान वर्मा, कुलदीप वर्मा, सुरेश चंद्र यादव, मनीष शुक्ला, दानिश अली, अखिलेश वर्मा, आशीष कुमार विवेक कुमार चेतराम आदि मौजूद रहे।