रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

निष्पक्ष जन अवलोकन 

धीरेन्द्र कुमार 

रायबरेली, 3 मई 2026:

जनपद रायबरेली में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से लाखों रुपये का सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, बस्तेपुर निवासी वादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 1-2 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर एटीएम कार्ड, बैंक चेक, चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को जांच में लगाया गया।

जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त दिलावर उर्फ विनय पासी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी साईं नदी के पास महनन्दपुर प्लाटिंग क्षेत्र से की गई, जब वह चोरी का सामान बेचने की फिराक में था।

बरामदगी में शामिल:

एटीएम कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का चेक (₹1,25,000)

चांदी की पायल व अंगूठी

₹4,250 नकद

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने घर को बाहर से बंद देख रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के पैसों का कुछ हिस्सा खर्च कर चुका था और शेष सामान बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।