मिशन शक्ति के तहत स्कूटी रैली, महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत स्कूटी रैली, महिलाओं को किया जागरूक

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | उत्तर प्रदेश पुलिस के मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के तहत जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली को अपर पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर कम्पनी बाग (आईटीएसएस), बस अड्डा, पटेल तिराहा, नाका होते हुए पल्हरी पहुंची और फिर वापस उसी मार्ग से पुलिस लाइन में समाप्त हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी व संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षा व सम्मान का संदेश देना था।