जिलाधिकारी ने दिए एक सप्ताह के भीतर यूटिलिटी शिफ्टिंग पूर्ण करने के निर्देश
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित उनके चैंबर। में पटेल तिराहा से कर्वी देवांगना मार्ग के फोर-लेन रोड के चौड़ीकरण की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से फोर लेन के मार्ग में आने वाली बाधाओं एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग के त्वरित निस्तारण पर केंद्रित रही। जिलाधिकारी ने पटेल तिराहा से सोनेपुर पेट्रोल पंप के मध्य मार्ग में आने वाले विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं पेयजल पाइपलाइनों को शिफ्ट करने का कार्य एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने को निर्देशित किये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बढ़ते हुए तापमान के दृष्टिगत सी०सी० रोड का निर्माण कार्य मार्च माह में ही पूर्ण कर लिया जाए, ताकि कंक्रीट की गुणवत्ता प्रभावित न हो। जिलाधिकारी ने परियोजना के शेष समस्त कार्यों को हर हाल में 30 मई, 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यों में गति लाने हेतु जिलाधिकारी ने जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को आपस में समन्वय स्थापित करने तथा अपने विभागीय मानचित्र एक-दूसरे के साथ साझा करने को कहा, ताकि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार का तकनीकी व्यवधान उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएंगे।किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए, नहीं तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम एवं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।








