स्थानीय स्ब्लॉक संसाधन केंद्र में एसएमसी अध्यक्ष और सचिवों की संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)l स्थानीय स्ब्लॉक संसाधन केंद्र में एसएमसी अध्यक्ष और सचिवों की संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई।ब्लॉक के सभी गांवों के अध्यक्ष,सचिव और प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए उ०प्र०जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमें आत्म मंथन की आवश्यकता है।हम जो काम कर रहे हैं ईमानदारी से करें। उ०प्र०प्राथमिक शिक्षकसंघजिलाध्यक्षडॉ०राकेशसिंह ने कहाकि इस कार्यशाला का उद्देश्य समय-समय पर हो रहे बदलावों व नवीन गतिविधियों से परिचय कराना होता है।खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद ने कार्यशाला की उपयोगिता पर कहाकि इस कार्यशाला के जरिए हम प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ते हैं, उनकी समस्याओं को समझते हैं उनके निदान का प्रयास करते हैं।प्रशिक्षक रामबदल मौर्य,रोहित कुमार, सत्येंद्र वर्मा, डॉ० बनवारी लाल ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मंडलीय संयुक्त मंत्री अयोध्या मंडल अर्जुन प्रसाद,महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष लीलावती, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉकमंत्री डॉ०अशोक यादव, ज़िला संयुक्तमंत्री सल्पू राम, ज़िलामीडिया प्रभारी डॉ विकासचंद्र शर्मा, कमलेशकुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे






