शसस्त्र सेना झण्डा दिवस की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर महामाहिम राज्यपाल ने कलेक्टर को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर किया सम्मानित

निष्पक्ष जानअवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली /महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल मध्यप्रदेश द्वारा कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया है। विदित हो कि शसस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि 2023 - 24 में कलेक्टर सिंगरौली द्वारा जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य राशि रूपयें 6 लाख 21 हजार 500 से अधिक राशि रूपयें 9 लाख 82000 हजार की धन राशि एकंत्र करने में अहम भूमिका निभाते हुयें सराहनीय योगदान दिया गया।महामहिम द्वारा प्रेषित प्रशंसा पत्र एवं शील्ड को आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रुप कैप्टन सिद्धार्थ श्रीवास्तव से.नि. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीधी सिंगरौली ने संचालनालय सैनिक कल्याण विभाग मध्यप्रदेश सरकार के ओर से कलेक्टर को सौपा। इस अवसर पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जब हम घरो मे रहते है तो हमारे सैनिक सीमाओं की पहरेदारी कर देश की रक्षा करते है। हमरा कर्तव्य बनता है कि हम उनके बलिदानो का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि यह सिंगरौली जिलें के लिए गर्व की बात है क्योकि यह राशि भूतपूर्व सैनिको, सैनिक विधवाओं, वीर नारियो तथा भूतपूर्व सैनिको के परिजनो के कल्याण हेतु प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सैनिक कल्याण योजनाओं के अनुदान में उपयोग किया जाता है। उन्होने कहा कि शसस्त्र सेना झण्डा दिवस की निधि 2023- 24 में सिंगरौली जिले के लिए 6 लाख 21 हजार 500 का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। हमारे अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से यह राशि निर्धारित लक्ष्य से अधिक जमा कर अहम योगदान दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारी कर्मचारियो को बधाई देते हुयें कहा कि अगले वर्ष इससे अधिक राशि एकंत्रित करेगे। वही ग्रुप कैप्टन से.नि सिद्धार्थ श्रीवास्तव के द्वारा कलेक्टर सिंगरौली सहित जिलें के अधिकारियों के द्वारा सेनिक कल्याण कार्यक्रमों के लिए किए गए विशेष प्रयासो को सराहा एवं सभी का आभार व्यक्त किया।