रसूलपुर में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ रामलीला शुरू हुई

रसूलपुर में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ रामलीला शुरू हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत रसूलपुर में तीन दिवसीय धनुष यज्ञ रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार रात को इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मां भगवती नाटक कला परिषद, दरभंगा, बिहार के कलाकारों ने पहले दिन ताड़का वध लीला का मंचन किया।रामलीला धनुष यज्ञ के पहले दिन भव्य झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें भारत माता की झांकी दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों ने रामजन्म ताड़का वध की कथा को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। सोमवार दोपहर चार बजे से गंगा स्नान, फुलवारी नगर भ्रमण सहित विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया।यह कार्यक्रम देवी मंदिर स्थल पर ग्राम प्रधान तेज नारायण सोनकर और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया जाता है। इसमें राम जन्म से लेकर राम कलेवा तक की लीलाएं दिखाई जाएगी।रामलीला देखने के लिए क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे। उन्होंने कलाकारों के शानदार मंचन की सराहना की।