तीन दिन पहले अपनी बाइक के साथ अचानक लापता हुआ
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)l तीन दिन पहले अपनी बाइक के साथ अचानक लापता हुआ अधेढ परिजनों के काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसुरिया निवासी 50 वर्षीय रामतीर्थ पुत्र बदल तीन दिन पहले अपनी बाइक के साथ अचानक लापता हो गए थे।परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार को गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक नहर में उनकी बाइक पड़ी मिली, जिससे उनके नहर में गिर जाने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार परिजनों ने पुलिस और गोताखोरों की मदद से नहर में रामतीर्थ की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों द्वारा काफी देर तक नहर में खोजबीन की,लेकिन समाचार लिखे जाने तक रामतीर्थ का कोई सुराग नहीं लग सका था। रामतीर्थ किसानी करके परिवार का पालन करते थे।उ परिवार में पत्नी चार बच्चे शीशी, टीनू,रवि तथा ज्योति हैं।पति के लापता होने से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है पूरे परिवार में चिंता का माहौल बना है। कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर पुलिस मामले कीजांच कर रही है और नहर में लगातार खोज कराई जा रही है।






